Loading Now
×

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना, 7 जून। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले सेमीफाइनल में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 8 विकेट से हराया।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन बनाये।

क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से गणेश कुमार ने 16, अर्जुन प्रियदर्शी ने 20, विशाल पांडेय ने 11, स्पर्श ने 10, समन कुमार ने 13, प्रिंस राज ने 19 रन बनाये। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेटर की ओर से करण कुमार,रुपेश और मंजीत कुमार ने 3-3 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

क्रिकेट कोचिंग सेंटर : 18.2 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट, गणेश कुमार 16, अर्जुन प्रियदर्शी 20,विशाल पांडेय 11, स्पर्श 10,समन कुमार 13,प्रिंस राज 19, करण कुमार 3/26, पीयूष कुमार 1/17, रुपेश 3/29, मंजीत कुमार 3/20

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 18.1 ओवर में दो विकेट पर 118 रन, मासूम राजपूत 28, मंजीत कुमार नाबाद 40, चंदन कुमार नाबाद 36, विशाल पांडेय 1/11, भास्कर आनंद 1/21

Post Comment