माई कैरियर व्यू : हैप्पी हाई स्कूल ने बीपीसीए रेड को 22 रन से हराया
पटना, 7 जून। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे माई कैरियर व्यू अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में हैप्पी हाई स्कूल ने बीपीसीए रेड को 22 रन से हराया।
टॉस बीपीसीए रेड ने जीता और हैप्पी हाईस्कूल को बैटिंग का न्योता दिया। हैप्पी हाईस्कूल ने रचित पांडेय (51 रन, 57 गेंद, 7 चौका) के अर्धशतक की मदद से 23 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाये। रोहण सिंह ने 35 रन की पारी खेली। आयुष सिंह ने बीपीसीए रेड की ओर से 3 विकेट चटकाये।

जवाब में बीपीसीए रेड की टीम 23 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन पर ऑल आउट हो गई। अभिनव प्रकाश ने 34 रन की पारी खेली। हैप्पी हाईस्कूल की ओर से अलंकृत ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अलंकृत (11 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
हैप्पी हाईस्कूल : 23 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन, रचित पांडेय 51, रोहन सिंह 35,अलंकृत 11,अतिरिक्त 29, आरव अरविंद 2/13, आयुष सिंह 3/20, नैतिक अर्णव 1/33
बीपीसीए रेड : 23 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन, अभिनव प्रकाश 34, मोहित 15, आर्यन भेलारी नाबाद 14, अंकित मंडल 14, अभय सिंह नाबाद 24, कुमार सार्थक 1/21, यश राज 1/11, आर्यन रावत 1/28, रोहन सिंह 1/37, अलंकृत 2/12
Share News:



Post Comment