पूर्व कोषाध्यक्ष एलपी वर्मा के निधन से पटना फुटबॉल संघ शोकाकुल
पटना, 15 जून। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर सह पटना फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद वर्मा के आकस्मिक निधन से बिहार फुटबॉल जगत शोकाकुल है। पटना फुटबॉल संघ के सभी सदस्यों और फुटबॉल प्रेमियों ने स्व एलपी वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
शोक व्यक्त करते हुए पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है। पटना फुटबॉल परिवार अपने अविभावक को खो दिया।

अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद उर्फ साधू गोप ने कहा कि हमने व्यक्तिगत रूप से एक गार्जियन खोया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ थे नियति को कोई नहीं टाल सकता है।
शोक व्यक्त करने वालों में संघ के संरक्षक पूर्व सांसद आरके सिन्हा, विद्याभूषण सिंह, शशिभूषण सिंह, ज्वाला प्रसाद सिन्हा, सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष श्याम बाबू राय, अलाउद्दी अंसारी, सुनील कुमार, शिवशंकर प्रसाद, रविशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, संयुक्त सचिव गोपी नाथ दत्ता, श्याम बाबू यादव, प्रशांत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार शर्मा, तपन कुमार साहा, सूर्यकांत, संजय कुमार दयाल, नरेश पासवान, संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।



Post Comment