Loading Now
×

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) बना जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

पटना, 15 जून। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने जीएनआईओटी कप अंडर-15 क्रिकेट का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में सीएबी ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 22 रन से हराया।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेश ने तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सीएबी ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाये। मंजीस वर्मा और प्रिंस ने 35-35 रन की पारी खेली। लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से रुपेश ने 5 विकेट चटकाये।

जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम मंजीत के 65 और अनमोल के 41 रन के बाद भी 19.1 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट हो गई। सीएबी की ओर से निकेश कुमार ने 7 विकेट चटकाये। निकेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को पटना नगर निगम की उप मेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी और आशीष कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद व्यक्त संस्थापक संतोष तिवारी ने किया।

टूर्नामेंट के हीरो

मैन ऑफ द टूर्नामेंट : मंजीत कुमार (लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट)

बेस्ट कीपर : रवि कुमार (लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट)

बेस्ट फील्डरर : प्रिंस (क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार)

बेस्ट बॉलर-मंजीस वर्मा

बेस्ट बैटर : नीरज कुमार

संक्षिप्त स्कोर

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार: 21 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन, नीरज कुमार 19, मोहित कुमार 11,निकेश कुमार 32, रोहित कुमार नाबाद 30, प्रिंस 35, रितेश कुमार 11, मंजीस वर्मा 35, विनय कुमार 2/23, आर्यन राज 1/24, रुपेश 5/46.

लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 19.1 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट, मंजीत कुमार 65, अनमोल कुमार 41, मौसम राजपूत 10, चंदन कुमार 15, अतिरिक्त 13, वैभव राज 1/52, आयुष राज 1/23, निकेश कुमार 7/19, मोहित कुमार 1/0

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment