Loading Now
×

बैजू भइया पंचतत्व में विलीन

पटना : खेल व खिलाड़ियों के बीच बैजू भइया के नाम से प्रसिद्ध व लोकप्रिय बैजनाथ प्रसाद आज पंचतत्व में विलीन हो गये। कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सभी चहेते पदाधिकारी रहे बैजनाथ प्रसाद का कल देर रात्रि में निधन हो गया।

स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद अपने कार्यकाल प्रारंभ में एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक से शुरू हुआ और बाद में पदोन्नति द्वारा विभिन्न जिलों में जिला खेल पदाधिकारी,उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रमंडलों में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत रहें। लगभग 10 वर्ष पूर्व अवकाशप्राप्त किये।

अवकाशप्राप्त करने के उपरांत खेलकूद में गति रूकी नहीं। कई राज्य खेल संघ के पदाधिकारी व प्रसाशक के तौर पर खेलकूद से जुड़े रहें। वर्तमान में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष थे। अपने मधुर वाणी व मिलनसार व्यक्तित्व के कारण खेल व खिलाड़ियों के दिलों पर राज करने वाले बैजनाथ प्रसाद लगभग एक महीना से बीमार चल रहे थे।

आज खाजेकलां घाट पटना सिटी में इनके पुत्र श्री अमित विक्रम ( शारीरिक शिक्षा शिक्षक, क्षत्रिय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर,पटना ) ने मुखाग्नि दी और दाह संस्कार किया। इनके दाह संस्कार में बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय,साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, बिहार भारोत्तोलन संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार, खो-खो संघ के पूर्व सचिव के.सी.महाजन, योग संघ के महासचिव धनेश कुमार सिन्हा, पूर्व जिला खेल पदाधिकारी पोद्दार जी,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.अरुण कुमार सिन्हा सहित अनेक खेलप्रेमी शामिल होकर शोक व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर से कहा कि ऐसे खेलप्रेमी बैजू भइया की कमी हमेशा खलेगी।

Post Comment