समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा का बैठक संपन्न
समस्तीपुर: आज दिनांक 29.06.2025 को समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन लक्ष्य साइंस कोचिंग, समस्तीपुर में किया गया। यह बैठक श्री रूपेश कुमार झा, उपाध्यक्ष – समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:👉 पूर्व में हुई आम सभा की कार्यवाही की स्वीकृति l
👉🏻 वित्तीय वर्ष 2024–2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना व उस पर संतोष व्यक्त करना l
👉 जिला क्रिकेट संघ की गतिवधियों की समीक्षा l
👉 वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियों की सराहना l
👉 2025 से 2028 के चुनाव पर चर्चा l

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में मुख्य चुनाव पदाधिकारी रहे श्री सुधाकर राय को ही आगामी समस्तीपुर जिला क्रिकेट चुनाव के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में पुनः नियुक्त किया जाएगा।

इस बैठक मे राजा कुमार, आसित सान्याल , पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद कुमार,अमरनाथ,भाष्कर कुमार,तरविनदर सिंह,नितेश राज, पूर्व संयुक्त सचिव प्रियरंजन,अर्पणा कुमारी,विजय कुमार,अनिल कुमार सचिव अभिनव कुमार संयुक्त सचिव परमेश्वर कोषाध्यक्ष चंदन कुमार नंदन क्लब प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे



Post Comment