Loading Now
×

बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी व आमसभा की बैठक आज

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आज (29 जून) को पूर्वाहन 11.00 बजे से होटल मैत्रया इन,बोरिंग रोड,पटना में आयोजित किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बैठक में वर्ष 2025-26 में राज्य बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित होने वाली कार्यक्रम के लिए वार्षिक कैलेंडर घोषित किया जायेगा। साथ हीं साथ इस अवसर पर मुंबई में सम्पन्न हुए 70वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार के खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment