Loading Now
×

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: बिहार की एक और हार,जम्मू-कश्मीर 8 विकेट से हराया

पटना : सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में आज बिहार और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम, पीसीए, मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने बिहार को 8 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए। बिहार की ओर से याशिता सिंह ने 38 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन की प्रभावी पारी खेली। पी प्रिया ने 22 गेंदों में 3 चौके लगाकर 22 रन बनाए, जबकि भाब्या ने 11 रन और आर्या ने 10 रन का योगदान दिया।

जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजी में संध्या ने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ 10 रन देकर 2 विकेट, अनन्या शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, सरिए देवी ने 3 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट, रूबीया सय्यद ने 4 ओवर में 1 मेडन सहित 19 रन देकर 1 विकेट और रुकया अमीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने 15.1 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। बल्लेबाजी में बावनदीप कौर ने 41 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 36 रन, रुकया अमीन ने 29 रन, संजना ने 17 रन और जसया अख्तर ने नाबाद 1 रन बनाए।

बिहार की गेंदबाजी में तेजस्वी ने 3 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट और कप्तान प्रगति सिंह ने 1 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया।इस मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Post Comment