Loading Now
×

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने घोषित की महिला अंडर-19 टी-20 टीम,

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। चयनित टीम अपने पहले दो मुकाबले औरंगाबाद, महाराष्ट्र में खेलेगी। बिहार टीम की कमान पूर्वी चंपारण की अक्षरा गुप्ता को सौंपी गई है जबकि उपकप्तान की भूमिका सिवान की जूली कुमारी निभाएँगी।

घोषित टीम में विभिन्न जिलों से उभरती हुई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्थान मिला है। टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों में दीपा कुमारी (औरंगाबाद), प्रतिभा शनी (मधुबनी), नेहा चौधरी (समस्तीपुर), सलोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, नंदनी पंडित, साक्षी कुमारी, सिधि और ऋशु (सभी पटना) जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नंदनी यादव (शिवहर), बॉबी कुमारी (समस्तीपुर), काजल (मधुबनी), काहकशा प्रवीण (मधेपुरा) और निकिता कुमारी (रोहतास) को भी टीम में स्थान दिया गया है।

टीम के साथ ज़ीशान बिन वासी को कोच, राखी सिन्हा को सहायक कोच, अनु कुमारी को एस एंड सी कोच तथा निकिता कुमारी को फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन जी ने पूरी टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि – “हमारी युवा खिलाड़ी बिहार की क्रिकेट प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह टीम मैदान पर अपना प्रभावी प्रदर्शन करेगी और बिहार का गौरव बढ़ाएगी। बीसीए हमेशा युवा खिलाड़ियों को अवसर देने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।”

बीसीए अध्यक्ष के साथ ही एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने भी टीम को आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास के साथ खेलकर बिहार क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment