जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए बिहार स्टेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल 8 नवंबर को मुंगेर में
पटना, 31 अक्टूबर। आगामी 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) 2025 में भाग लेने वाली बिहार स्टेट टीम के गठन के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 8 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से इंडोर स्टेडियम, मुंगेर में आयोजित किया जाएगा। यह सेलेक्शन ट्रायल खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले मुंगेर जिला खो-खो संघ के द्वाराआयोजित किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने बताया कि चयनित बालक एवं बालिका खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में जिला यूनिट के प्लेयरों के अलावा सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों व कॉलेजों के जूनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि को अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (मूल व छायाप्रति) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करें।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का इंडेक्स 240 प्वाइंट के अंदर होना चाहिए तथा उनका खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया में पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अलावा खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह से मोबाइल नंबर 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं।



Post Comment