Loading Now
×

महिला अंडर-19 टी 20: उत्तराखंड ने बिहार को 7 विकेट से हराया

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के तहत आज बिहार और उत्तराखंड के बीच मुकाबला औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के एडीसीए ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में बिहार को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार टीम 19.4 ओवर में 60 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में नंदिनी यादव ने 17 रन, प्रतिभा साहनी ने 15 रन और नेहा चौधरी ने 13 रन का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से करुणा शेठी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि कनिका ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड ने 7.4 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन बनाकर जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में तन्वी तोमर ने 16 गेंदों पर 31 रन की त्वरित पारी खेली। बिहार की ओर से काहकशा प्रवीण ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं जूली कुमारी को 1 सफलता मिली।

इस परिणाम के साथ बिहार टीम को अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए और मेहनत करनी होगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और भरोसा जताया है कि टीम आने वाले मुकाबलों में अधिक प्रभावी प्रदर्शन करेगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment