Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : बारिश के कारण मेघालय और बिहार का मुकाबला नहीं हो सका शुरु

पटना:  BCCI द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में बिहार टीम का अगला मुकाबला में मेघालय के खिलाफ पटना स्थित मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में खेला जाना निर्धारित था। यह मुकाबला आज से प्रारंभ होना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मैच का टॉस तक नहीं हो सका।

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश होती रही, जिसके कारण मैदान पूरी तरह गीला रहा। मैच रेफरी और अंपायरों द्वारा कई बार मैदान का निरीक्षण किया गया, परंतु परिस्थितियाँ खेलने योग्य नहीं बन पाईं। अंततः पूरे दिन दोनों टीमों को मैदान के किनारे ही इंतज़ार करना पड़ा।

 

रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले को लेकर मैच रेफरी ने उम्मीद जताई है कि मौसम में सुधार होने पर आगामी दिनों में खेल प्रारंभ किया जा सकेगा।

Post Comment