Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : मिजोरम ने बिहार के गेंदबाजो को थकाया,अरमान नाबाद 178 रन

पटना 16 नवंबर 2025: रणजी ट्रॉफी 2025-26 प्लेट ग्रुप के पांचवें मुकाबले के पहले दिन मोईन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खलते हुए मिजोरम ने ठोस बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपनी पहली पारी में 95 ओवर में 3 विकेट पर 377 रन बनाकर दिन का खेल समाप्त किया।

मिजोरम की ओर से अरमान जाफर ने शानदार नियंत्रण के साथ नाबाद 178 रन की प्रभावी पारी खेली। उन्होंने 235 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान थैंकहूमा भी 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले साहिल रेज़ा ने 70 रन और विकेटकीपर जेहु एंडरसन ने 62 रन की उपयोगी पारी खेली।

बिहार की ओर से मलय राज 11 ओवर 59 रन 1 विकेट, हिमांशु सिंह 25 ओवर 2 मेडन 83 रन 1 विकेट और खालिद ने 14 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। अमोद यादव, सुमन कुमार और सुरज कश्यप ने भी रन रोकने का प्रयास किया, लेकिन साझेदारियां तोड़ने में सफलता सीमित रही।

बिहार अब दूसरे दिन गेंदबाजी में वापसी कर मिजोरम को जल्द रोकने की कोशिश करेगा, ताकि मैच में बेहतर स्थिति बनाई जा सके।

Post Comment