कूच बिहार ट्रॉफी : दिल्ली के खिलाफ़ बिहार का टॉप ऑडर फ़ैल 24/6, दिल्ली से 254 रन पीछे
पटना 16 नवंबर 2025: कूचबिहार ट्रॉफी एलीट के पहले दिन एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड, पालम में खेले जा रहे मुकाबले में बिहार टीम ने दिल्ली के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा। दिन की समाप्ति पर बिहार ने 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए और टीम पहली पारी में दिल्ली से 254 रन पीछे है।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 81.3 ओवर में 278 रन बनाए। दिल्ली की पारी की शुरुआत जल्दी लड़खड़ा गई और स्कोर 4 रन पर दो विकेट हो गया, लेकिन आर्यवीर सहवाग और कप्तान प्रणव पंत के बीच 147 रनों की उपयोगी साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति दिलाई। आर्यवीर सहवाग ने 120 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 72 रन बनाए, जबकि कप्तान प्रणव पंत ने 141 गेंदों पर 89 रन जोड़े जिसमें 12 चौके शामिल थे।

धन्या नाकरा ने 77 रन (99 गेंद, 10 चौके, 1 छक्का) खेलकर मध्यक्रम को स्थिरता दी। नैतिक माथुर ने 15 रन (81 गेंद) बनाए। दिल्ली की पारी 278 पर समाप्त हुई।
बिहार के गेंदबाज़ों में सत्यम कुमार प्रभावी रहे। उन्होंने 31.3 ओवर में 7 मेडन के साथ 79 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहित कुमार ने 22 ओवर में 2 मेडन 74 रन देकर 3 विकेट लिए। रिंकिल तिवारी ने 11 ओवर में 3 मेडन 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रियांशु और आदर्श कुमार पांडे को विकेट नहीं मिले।
बिहार की शुरुआत अस्थिर रही और टीम 6 ओवर में 24/6 पर लड़खड़ा गई। देवांश अशवाल ने 11 गेंदों में 1 चौके के साथ 5 रन बनाए। अमर कुमार ने 5 गेंदों में 4 रन जोड़े। प्रियंशु बिना खाता खोले आउट हुए। आदर्श कुमार पांडे 3 गेंदों में 0 पर बोल्ड हुए। आर्यन सिंह भी 2 गेंदों पर 0 पर आउट हुए। दीपेश गुप्ता 1 गेंद पर 0 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
दिन के अंत में मोहम्मद आलम 8 रन (9 गेंद, 1 चौका) और कप्तान तौफीक 5 रन (3 गेंद, 1 चौका) पर नाबाद लौटे और दोनों ने मिलकर 12 रनों की साझेदारी की। बिहार की पारी का सर्वाधिक साझेदारी भी यही 12 रनों की रही।
लक्ष्मण की गेंदबाज़ी बिहार पर भारी पड़ी। उन्होंने 3 ओवर में 1 मेडन के साथ 9 रन देकर 5 विकेट लिए और बिहार के शीर्ष क्रम पर लगातार दबाव बनाए रखा। पार्नित तिवारी ने 2 ओवर में 1 रन देकर 1 विकेट लिया। सिद्धार्थ ने 1 ओवर में 11 रन दिए।
पहले दिन के खेल ने बिहार के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति खड़ी कर दी है, लेकिन टीम उम्मीद करेगी कि दूसरे दिन निचला क्रम परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करते हुए वापसी का अवसर तलाशे।
Share News:



Post Comment