पूर्णिया जिला क्रिकेट सब जूनियर लीग में पीजीसीसीडी का गैलेक्सी सब जूनियर पर 8 विकेट की आसन जीत।
पूर्णिया: जिला क्रिकेट सब जूनियर लीग में गैलेक्सी सब जूनियर के कैप्टन कोमल कुमारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। गैलेक्सी 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 121रन बनाए। कृष्ण 30 कोमल कुमारी ने 18 शैलजा 15 रनों का योगदान दिया ।पीडीसीसीडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुलजार ने तीन, पार्थ ने दो अमिताभ शिवम ने एक-एक विकेट लिया।

वही पीडीसीसीडी ने 122 रनों कापीछा करते हुए15.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गुलजार ने 38 सत्यम 33 और प्रियंक ने 25 रनो का योगदान दिया। गैलेक्सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सरजील अशर ने एक विकेट लिया शानदार खेल के बदौलत गुलजार ने मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता। वहीं निर्णय के भूमिका में जितेंद्र कुमार और मीनू थे। स्कोरर की भूमिका में शिवम और सत्यम ने निभाया।




Post Comment