कैप्टन निषाद धमाका डे-नाइट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, कैप्टन निषाद फाउंडेशन की शानदार जीत
वैशाली : कैप्टन निषाद फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कैप्टन निषाद धमाका डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एकदिवसीय महिला मैच से हुआ कैप्टन निषाद फाउंडेशन और बिहार क्रिकेट अकादमी पटना की महिला टीमों के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती राम निषाद, श्री अजय निषाद एवं महुआ के उपसभापति रोमी यादव द्वारा किया गया।

श्रीमती रमा निषाद मंत्री बिहार सरकार ने कहा लड़कियां आज किसी क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं है और इनको इसी तरह मेहनत करनी चाहिए हमसे जिनको भी कोई मदद की आवश्यकता पड़ेगी मैं हर संभव मदद करने का प्रयास इन बच्चियों को खेल के क्षेत्र में करुंगी।
मैच में कैप्टन निषाद फाउंडेशन की कप्तान अपुर्वा कुमारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार क्रिकेट अकादमी पटना की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज कुष्मांडा ने 37 रन, सूर्यांशी ने 7 रन बनाए। मध्यक्रम में दीपा ने 26 रन, कुमारी निष्ठा ने 17 रन तथा स्वीटी कुमारी ने नाबाद 17 रन की उपयोगी पारी खेली।
कैप्टन निषाद फाउंडेशन की गेंदबाजी में अनुष्का सिंह ने 2 विकेट, जबकि प्रीति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और यक्षिता सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप्टन निषाद फाउंडेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 ओवर में 3 विकेट खोकर 152 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कप्तान अपुर्वा कुमारी ने 26 रन, अंजली कुमारी ने 25 रन और यक्षिता सिंह ने नाबाद 80 रन की बेहतरीन मैच जिताऊ पारी खेली। बिहार क्रिकेट अकादमी पटना की ओर से सृष्टि सिंह, लकी कुमारी और सूर्यांशी ने 1-1 विकेट लिया।
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए यक्षिता सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अंधरवाड़ा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार शर्मा, वैशाली जिला क्रिकेट संघ की ओर से विजय कुमार, पुष्कर प्रकाश कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, रितेश सिंह, राजीव कुमार, विकास कुमार, चंदन यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कैप्टन निशा डी t20 धमाका क्रिकेट के आगे का मुकाबला के लिए खराब मौसम और अत्यधिक ठंड के कारण लोगों के अनुरोध से आगे बढ़ा दिया गया है अब यह मुकाबला मौसम में सुधार होने के बाद कराया जाएगा।
यह रोमांचक डे-नाइट मुकाबला बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर के मैदान में दूधिया रोशनी के बीच खेला गया.

Share News:



Post Comment