Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में रॉयल जूनियर्स की शानदार जीत, यश राज बने हीरो

शिवहर : आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 (जूनियर डिविजन) में स्टार जूनियर बनाम रॉयल जूनियर्स के बीच खेले गए लीग मुकाबले में रॉयल जूनियर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार जूनियर की टीम 18 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जयराज कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

गेंदबाजी में रॉयल जूनियर्स के आशिक कुमार ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3.1 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल जूनियर्स की टीम ने 17.3 ओवर में 110 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।टीम के लिए यश राज ने नाबाद 54 रन (45 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के) की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके अलावा आदित्य तिवारी ने 21 रन का योगदान दिया।

रॉयल जूनियर के खिलाड़ी *यश राज* ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3.5 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें *प्लेयर ऑफ द मैच* चुना गया। यह पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के पूर्व खिलाड़ी उपेन्द्र राय और दिनेश कुमार जी द्वारा दिया गया। आज मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा, क्लब प्रतिनिधि अजीत कुमार, प्रशांत कुमार प्रभाकर और नवीन कुमार उपस्थित थे।

मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और कुश कुमार द्वारा की गयी, वहीं ऑनलाइन स्कोरिंग की जवाबदेही अभय गुप्ता ने संभाली।कल दिनांक 29-12-2025 को जूनियर डिविजन का अंतिम लीग मैच राइजिंग स्टार जूनियर और रॉयल जूनियर के बीच खेला जाएगा और फाइनल मैच 30 दिसंबर 2025 को होगा।

Post Comment