Loading Now
×

भारतीय दीव बना कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग चैंपियन

कैमूर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नितिश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब-जुनियर क्रिकेट लीग का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब और ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में खेला गया जिसमें भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट के भारी अंतर से पराजित किया।

सुबह ट्रॉफी फाइटर सी सी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय दीव की अनुशासित गेंदबाजी के सामने 16.4 ओवरों में ही मात्र 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें विकास कुमार ने 17 रन,नीतिन राज,भव्य पाराशर व प्रिंस कुमार ने 12-12 रन बनाए भारतीय दीव सी सी की ओर से सूर्यदेव व ओम यादव ने 2-2 विकेट और पियूष, प्रांजल व रुद्रप्रताप ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।शेष बल्लेबाज रन आउट हो कर पवेलियन लौटे।

जवाब में भारतीय दीव सी सी की टीम 90 रन के आसान लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 17.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 91 रन बना चैंपियन होने का गौरव हासिल कर लिया जिसमें विवेक कुमार ने 36 और ओम यादव ने नाबाद 35 रन बनाए ट्रॉफी फाइटर सी सी की ओर से प्रिंस कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया ।

ओम यादव को फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार और सब जुनियर लीग का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक ईशान मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विक्रांत कुमार व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार सूर्यदेव को प्रदान किया गया।इस अवसर पर संजय सिंह प्रेमी,अजय कुमार सिंह, अमित कुमार,संजय कुमार, विशाल दास, राहुल चौबे,रविशंकर वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, योगेंद्र यादव मौजूद रहे।

Previous post

पूर्वी चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट में रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड व कनौजिया क्रिकेट एकेडमी जीती

Next post

पश्चिमी चंपारण सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में इलेवन स्टार सीसी व द्रोणाचार्य सीसी विजयी

Post Comment