Loading Now
×

पूर्वी चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट में रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड व कनौजिया क्रिकेट एकेडमी जीती

पूर्वी चंपारण:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्टार ऑफ़ स्पोर्ट्स क्लब और रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड के बीच हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्टार ऑफ स्पोर्ट्स क्लब ने 33 ओवर में 176 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमे साहिल ने 33 रन शम्स ने 30 रनों का योगदान दिया वही रक्सौल क्रिकेट एकेडमी के आदर्श ने 3 विकेट रवि और संजय ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी खेलने उतरी रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड के आदर्श और रवि गिरी के आतिशी बल्लेबाजों के बदौलत तीन विकेट से मैच जीत लिया ।अंपायर की भूमिका में कुमार राज और एमडी निसार थे ।आज का मैन आफ़ द मैच आदर्श को बरिए खिलाड़ी रितेश श्रीवास्तव के हाथों दिया गया ।

वही सीनियर डिवीज़न ग्रुप बी का मैच गांधी मैदान में खेला गया जिसमें कनौजिया क्रिकेट एकेडमी ने 112 रन बनाकर आउट हो गई जिसमे आदर्श ने 37 रन और सचिन ने 28 रन का योगदान दिया आपन क्रिकेट क्लब के तरफ़ से रयान ने 3 विकेट और विराट ने दो विकेट लिए।

जबाब में अपन क्रिकेट क्लब मात्र 61 रन पर सिमट गई कनौजिया के आदर्श ने 3 विकेट चेतन ने 2 विकेट लिए मैन आफ़ द मैच आदर्श को दिया गया

मैन आफ़ द मैच पुरस्कार के प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी थे मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे !इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह लीग सयोजक ने मीडिया को दी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment