Loading Now
×

टी-20 वीमेंस क्रिकेट प्लेयर लीग का आगाज 7 मार्च से पटना में

पटना : एसएसपीएल प्रा. लि. एंव युथ फाऊंडेशन पटना बिहार के द्वारा बालिका अंडर 23,19 तक के खिलाड़ीयों के लिए 8 बालिका टीम ट्रायल के माध्यम से चयनित कर युथ फाऊंडेशन द्वारा टी 20 वीमेंस क्रिकेट प्लेयर लीग 2026 का आयोजन 7 मार्च 2026 से सफेद लैदर बाॅल से रंगीन ड्रेस में आयोजन किया जाएगा।

यह लीग कम नाक आऊट के माध्यम से मैच का आयोजन पटना जिला के विभिन्न टर्फ विकेट के खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में बिहार राज्य के ही बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। अंडर 16 आयु वर्ग की बालिका ट्रायल में शामिल नहीं किया जा सकता है।

एस एस पी एल महिला क्रिकेट लीग का सफल आयोजन पहले भी ऊर्जा स्टेडियम पटना, बिहार में एसएसपीएल प्रा. लि. एंव युथ फाऊंडेशन पटना बिहार के द्वारा कराया गया था। जिसे बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा मान्यता प्रदान किया गया था।

अत: श्रीमान सम्पादक महोदय से अनुरोध है कि बालिका अंडर 23,19 के खिलाड़ी के लिए टी 20 वीमेंस क्रिकेट प्लेयर लीग 2026 को सम्बद्धता प्रदान करने हेतु बिहार क्रिकेट संघ को पत्र 15 जनवरी 2026 को दिया गया है। जो 7 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Post Comment