Loading Now
×

रोहतास जिला क्रिकेट लीग में सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब 7 विकेट से जीता

सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का पहला मैच सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब और ड्रिवेन युथ के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रिवेन युथ ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25.4 ओवर में 10 विकेट पर 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

ड्रिवेन युथ की तरफ से रोहित पाल ने 48 बॉल पर 42,अभिनव ने 29 बॉल पर 20 रन का योगदान दिया। सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित अजय सिंह ने 6 ओवर में 25 रन देकर 3,और रितेश आर्यन ने 4.2ओवर में 15रन देकर 4 विकेट लिए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब की टीम ने महज़ 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 122 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब की तरफ से रितेश आर्यन ने 19बॉल पर 26,प्रत्युष ने 23 बॉल पर 34, हेमंत ने 20 बॉल पर 21,और दीपक कुमार ने 6बॉल पर नाबाद 19 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ड्रिवेन युथ की तरफ से किशन सिंह 4ओवर 52 रन देकर 1 विकेट,और आदित्य ओर रुद्रांश को 1-1 विकेट मिला।

इस तरह सुनील ज्वाला क्रिकेट क्लब ने ड्रिवेन युथ को 7 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की।इस मैच के मैन ऑफ द मैच रितेश आर्यन को उनकी ऑल-राउंड परफॉर्मेंस 19बॉल 26 रन और (4.2-1-15-4) के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार ,संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार,आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment