पुलवामा शहीदों की स्मृति में आयोजित मैच में बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर विजयी
वैशाली : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में आयोजित भावनात्मक क्रिकेट मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार क्रिकेट एकेडमी हाजीपुर को 24 रन से पराजित किया। मैच से पहले खिलाड़ियों व दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर ने 21 ओवर में 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया। कप्तान अनिश ठाकुर ने 25 गेंदों पर 46 रन की तेज़ पारी खेली, जबकि ऋषु सिंह (38), सितांशु राज (32) और सनी कुमार (31) ने अहम योगदान दिया।
गेंदबाज़ी में बिहार क्रिकेट एकेडमी हाजीपुर के अभिमन रंजन सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके। अनुराग रंजन ने 2 विकेट, जबकि शिवम, हर्ष वर्धन, सितांशु राज और नैतिक सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाजीपुर टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। सितांशु राज ने 32 और मन्नत सिंह ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। बिदुपुर की ओर से कप्तान अनिश ठाकुर ने 2 विकेट लिए, जबकि रवि शंकर सिंह, ऋषु सिंह, कौस्तुभ्य प्रकाश और अनिरुद्ध ने 1-1 विकेट लेकर जीत पक्की की। अनीश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।



Post Comment