Loading Now
×

बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी: समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से हराया।

  • शानदार शतकीय पारी खेलने वाले समस्तीपुर के आलोक बने मैन ऑफ द मैच।

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में समस्तीपुर बनाम सहरसा के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 8 विकेट खोकर 263 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अनिकेत ने 84 रन और अंकित ने 43 रन का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट गिरधर ने 4 विकेट वही राहुल, सुमन और आलोक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से शतक लगाते हुए आलोक ने 130 रन और गिरधर ने 57 रन का सर्वाधिक रनों का योगदान दिया ।वहीं सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण और राजू ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए आलोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर शाहिद अख्तर निराला कुमार मुकेश कुमार पप्पू विवेक कुमार मौजूद थे।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 2 मार्च को सेंट्रल जोन का अंतिम लीग मैच बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Post Comment