Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : आयुष लोहारुका के शानदार शतक से दरभंगा ने मधुबनी को हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी व दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने शानदार 147 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए आयुष लोहारुका के 140 , अल्तमिश के 50 तथा त्रिपुरारी के 36 रन के बदौलत सभी विकेट खोकर 48.5 ओवरों में 263 रन ही बना सकी । मधुबनी की तरफ से सर्वाधिक विकाश झा ने 6 सुभाष 3 तथा अरुण ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम महज 36.5 ओवर में आदित्य के सर्वाधिक 45 रन तथा सरोज के 21 रनो के बावजूद 116 रन ही बना सकी। दरभंगा की ओर से मनीष और मयंक ने 3-3 तथा मणिकांत 2,अनुराग और अल्तमिष ने 1 विकेट चटकाए। दरभंगा के आयुष को और मधुबनी के विकाश झा दोनों के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। मिथिला जोन का आखिरी मैच कला मुजफ्फरपुर व मधुबनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment