BCA श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : रिशित रतन के नाबाद अर्धशतक से मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 9 विकेट से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए । मधुबनी उत्तम के 47 रन और अनिकेत के 10 रनो के बदौलत 27.2ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 79 रन बनाया। मुजफ्फरपुर की तरफ से ऋषित रतन ने 7 और अयान जाकी ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम मात्र 12.5 ओवर मे 1विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। मुजफ्फरपुर की तरफ से रिशित रतन ने 54 नाबाद रन और स्वर्णमोल ने 10 रन बनाए । मधुबनी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फ़ौज़न ने 1विकेट चटकाए।मुजफ्फरपुर के रिशित रतन को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच सीतामढी बनाम शिवहर के बीच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment