24वीं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से

पटना 28 सितंबर: आगामी 04 अक्टूबर से सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में 24वीं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सह वी-टेक के डायरेक्टर रोनित नारायण ने दी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 16 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे और मैच 25-25 ओवरों का होगा। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जायेगा।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति नकद पुरस्कार देने पर विचार कर रही है।

इस आयोजन में खेलने हेतू आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। अन्यथा मैच से वंचित किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए 9905664592 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। भाग लेने की अंतिम तिथि 02 अक्टूबर है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago