पटना 26 अगस्त: आगामी सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन 24वीं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अंडर-14 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
यह जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 24 टीमों को भाग लेने की इंट्री जायेगी। सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी और मैच 25-25 ओवरों का होगा। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की तिथि और स्थल की घोषणा जल्द की जायेगी। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया जायेगा।इस आयोजन में खेलने हेतू आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। अन्यथा मैच से वंचित किया जायेगा।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…