33वीं बिहार स्टेट क्योरगी एवं 6ठी पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज

पटना, 17 सितंबर। बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में पटना ताइक्वांडो संघ की मेजबानी में स्थानीय पाटिलपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार (17 सितंबर) से शुरू दोदिवसीय 33वीं बिहार स्टेट क्योरगी एवं 6ठी पुमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन अध्यक्ष मनीष चंद्र राय ने बुके और मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया। धन्यवाद व्यक्त आयोजन सचिव जेपी मेहता ने किया।

इस मौके पर बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही, नंदु कुमार, उपाध्यक्ष अरुण कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रतियोगिता का आयोजन चार कोर्ट पर किया जा रहा है। पहली बार इस चैंपियनशिप में इलेक्ट्रॉनिक सेंसर मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-

महिला वर्ग 46 किलो से ऊपर:- 
स्वर्ण-खुशबू कुमारी (शेखपुरा), रजत-रानी प्रवीण (बेगूसराय), कांस्य-कुमार हर्षिका (मुजफ्फरपुर), ईशिता लाल (पटना)

46-49 किलोग्राम:–

स्वर्ण-चेल्सी (जहानाबाद), रजत-मुस्कान कुमारी (पटना), कांस्य-पूजा कुमारी (बेगूसराय), दिप्ती कुमारी (नवादा)

49 से 53 किलोग्राम

स्वर्ण-रागनी कुमारी (बेगूसराय), रजत-किरण कुमारी (शेखपुरा), कांस्य-स्वराजंलि (पटना)

53 से 57 किलोग्राम

स्वर्ण-आकांक्षा कुमारी (बेगूसराय), रजत-मु्स्कान कुमार (पश्चिम चंपारण)कांस्य-गीता कुमारी (शेखपुरा), जाह्नवी कुमारी (पटना)

57 से 62 किलोग्राम

स्वर्ण-श्रेया रानी (बेगूसराय), रजत-कामनी कुमारी (बेगूसराय)
67 से 73 किलोग्राम

स्वर्ण-ज्योति कुमारी (मुजफ्फरपुर)

73 किलोग्राम वजन से ऊपर- स्वर्ण-ऊर्जा राय (बेगूसराय), रजत-प्रिया गुप्ता (पटना)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago