पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ व एक उड़ान नई पहचान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चौथी बिहार राज्य युगल व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 7 अगस्त तक मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में किया जायेगा।
आयोजक मंडल द्वारा आज आयोजित बैठक के उपरांत इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला, संरक्षक रमेश कुमार गुप्ता “भोलाजी”,सचिव दीपक सिंह कश्यप,आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.चन्द्रभूषण पांडेय,ओमप्रकाश पाण्डेय, देव शंकर यादव,भूपेन्द्र कुमार भार्गव,प्रमोद कुमार,शशि भूषण पाण्डेय,सचिन्द्र पाण्डेय के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।
यह युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप सब-जूनियर, जूनियर ( बालक/बालिका ) एवं सीनियर,वेटरन्स ( पुरूष व महिला ) दोनों वर्गों में आयोजित किया जायेगा। युगल स्पर्धाओं में एक ग्रुप में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी।
जबकि सभी वर्गों में मिश्रित युगल मुकाबले भी होंगे। चैंपियनशिप में सहभागिता करने हेतु सभी जिला संघों व संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। चैंपियनशिप में भाग लेने की अंतिम तिथि 2 अगस्त निर्धारित की गयी है। ज्ञातव्य हो कि यह प्रतियोगिता 7 से 9 मई तक होना था लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…