दिल्ली : साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ इंडिया की 52वीं एजीएम राजधानी दिल्ली में सोमवार को संपन्न हुई। इसकी जानकारी बिहार साफ्टबॉल एसोसिएशन की सचिव प्राची शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अजय नारायण शर्मा व सह संरक्षक मधु शर्मा शामिल हुई। उनके हवाले से प्रार्ची शर्मा ने बताया कि इस बैठक में साफ्टबॉल के सत्र 2022—23 के खेल कैलेंडर जारी करने की रुपरेखा तैयार की गई। साथ ही इस बैठक में एशियन साफ्टबॉल जो जापान में होना है उसकी तैयारी को लेकर चर्चा हुई। जिसका कैंप पंजाब में लगाया जाएगा।
इसके अलावा हर राज्यों को निर्देश दिया गया कि नेशनल , जूनियर नेशनल सब जूनियर नेशनल व जोनल व इंटर जोनल टूर्नामेंट कराने के लिए अपनी स्वीकृति जल्द भेजे। वहीं खाता संबंधित बिना विरोध के पास हुआ। साथ एशियन यूनिवर्सिटी में भी भारत की टीम प्रतिभाग करेगी। इसकी जानकारी साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ इंडिया के सचिव एलआर मौर्या ने दी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…