Home Bihar प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन,

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन,

by Khelbihar

पटना: पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 क्रिकेट चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी, पटना के पांच खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए पटना जिला टीम में किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 वर्ग में कबीर मंडल एवं शशांक शेखर, अंडर-17 वर्ग में ओम प्रकाश एवं बालाजी तथा अंडर-19 वर्ग में अमन कुमार शामिल हैं।इसके अलावा बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी शिवम कुमार का चयन जहानाबाद जिला की अंडर-19 टीम के लिए किया गया है।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन,

खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन और चयन पर बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के सीनियर हेड कोच रंजीत भट्टाचार्य एवं जूनियर कोच अजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं प्रमंडल ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दीं।

IMG-20260501-WA0009 प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन,

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े