Khelbihar.com
लंदन.वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज सेसिल राइट 85 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को बताया कि वे 7 सितंबर को अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे।
राइट ने जमैका के लिए गैरी सोबर्स और वेस हॉल जैसे दिग्गजों के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच खेला था। इसके बाद 1959 में इंग्लैंड चले गए। तीन सालबाद सेंट्रल लंकाशायर लीग में क्रोमप्टॉन के लिए पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने यहीं बसने का फैसला किया।
पांच सेशन में 538 विकेट लिएराइट ने अपने 60 साल के पेशेवर करियर में 7000विकेट लिए। एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने पांच सेशन में 538 विकेट लिए थे। उस वक्त उन्होंने औसतन एक विकेट प्रत्येक 27 बॉल पर लिया था।
राइट ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा करियर इतना लंबा कैसे चला। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। पर इतना कह सकता हूं कि मैं कुछ भी खा लेता था, लेकिन कभीज्यादा शराब नहीं पीता। हां कभी-कभी बीयर जरूर पीता था। इसके अलावा, मुझे लंकाशायरका खाना बहुत पसंद है। इस उम्र में भी मैं इसलिए फिट हूं, क्योंकि मैं रोज एक्सरसाइज करता हूं।”
“मैं अपनी फिटनेस इसलिए भी बरकरार रख पाया, क्योंकि मैंने कभी भी अपनी उम्र का बहाना नहीं बनाया। मैंने महसूस किया है कि खुद को सक्रिय रखने से दर्द से राहत मिलती हैं। मुझे टीवी देखना पसंद नहीं है।मैं पैदल घूमना पसंद करता हूं।” वे 7 सितंबर को अपने आखिरी मुकाबले में पेन्निने लीग में अपरमिल के लिए स्प्रिंगहेड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
Share this content: