Home International टी-20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफ़ेर,नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

टी-20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफ़ेर,नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

by Khelbihar

ऑस्ट्रेलिया : आज ग्रुप बी में सेमी फाइनल में प्रवेश करने के प्रवाल दावेदार नजर आर रहे साउथ अफ्रीका टीम को नीदरलैंडस की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप से ही बाहर कर दिया। भारत जैसे बड़े टीम को हराने के बाद पॉइंट टेबल में नंबर 1 थी साउथ अफ्रीका की टीम अब वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया, जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को और अब नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में जाने के लिए नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला बस जीतना था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और हारकर टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स टीम ने 20 ओवर में 158/4 का स्कोर बनाया, जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 145/8 का स्कोर बना पाई। नीदरलैंड्स के कॉलिन एकरमैन को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। हार के कारण दक्षिण अफ्रीका टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है और भारतीय टीम सुपर 12 के ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में जाने वाली पहली टीम बन गई है।

साउथ अफ्रीका एक समय इस ग्रुप में टॉप पोजिशन पर थी लेकिन लगातार दो हार के बाद उनके समीकरण खराब हो गए और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अब पाक्सितान के लिए एक बड़ा मौका है की वह सेमिफाइनल में जगह बना सके और एक बार फिर हो सकता है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल में देखने को मिले। हालांकि आज बंगलदेश और पाकिस्तान का मुकाबला जारी है जो जीतेगा वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जायेगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े