कराटे

66वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 27 जनवरी से मोतिहारी में

पटना 17 नवंबर:  भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 66वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन आगामी 27 से 31 जनवरी तक मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण में किया जायेगा जिसमें देश के 30 विभिन्न राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ी एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।।

इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव -सह- बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ से बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से सत्र 2021-22 के जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अनुरोध किया गया था जिसके आलोक में सर्वसम्मति से भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव दिनेश के द्वारा राज्य बॉल बैडमिंटन संघ को मेजबानी की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप को गांधी जी के कर्मभूमि मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि पाँच दिवसीय इस जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च होंगे।

चैंपियनशिप को ऐतिहासिक बनाने हेतु बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष स्थानीय प्रसिद्ध व्यवसायी विनय कुमार सिंह,जिला संघ के निदेशक -सह- ढाका विधायक पवन जायसवाल,जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला,जिला संघ के संरक्षक रमेश कुमार “भोला जी”,लोकेश पांडेय, जदयू नेता अमरेन्द्र सिंह,पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार,जिला सचिव दीपक सिंह कश्यप के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व वर्ष 2015 में राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा पटना में 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

15 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago