बिहार की सात बेटियों ने जीता एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीती,बधाई

Khelbihar.com

पटना।। ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार की सात बेटियों ने जीता एशियन सैम्बो  चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन सैम्बो चैंपियनशिप में बिहार की बेटियों ने भारत के लिए 07 पदक जीती है। 

इस प्रतियोगिता में आराध्या सिंह (भोजपुर) ने यूथ महिला वर्ग के 44 किग्रा भर वर्ग में स्वर्ण, निशा कुमारी(पटना) जूनियर महिला वर्ग के 68 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक, सोनी राज (मधेपुरा) ने सीनियर महिला कोटि के 48 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक, अभिलाषा कुमारी (पटना)  सीनियर महिला कोटि के 68 किग्रा भारवर्ग में कांस्य, पायल कुमारी (पटना) युथ महिला कोटि के 56 किग्रा भारवर्ग में कांस्य, प्रियंका कुमारी (पटना)  सीनियर महिला कोटि के 52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक एवं धनवंती कुमारी (पटना) ने युथ महिला कोटि के 52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है । जबकि पुरुष वर्ग में एक मात्र मोहित हूड्डा ने सीनियर कोटि के 100 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक दिलाया ।   

उक्त बात की जानकारी देते हुए एशियन सैम्बो प्रतियोगिता के आयोजन सचिव  सह बिहार सैम्बो संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय सैम्बो टीम का प्रतिनिधित्व टीम मैनेजर के रूप में बिहार के ही  सावंत कुमार रवि एवं कोच विवेक भारद्वाज कर रहे थे । गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में 25 देशों ने भाग लिया और भारत की बेटी ने कड़ी मशक्कत के बाद भारत के लिए पदक जीतकर देश को एक मुकाम दिलाया है।

पदक विजेताओं को सैम्बो यूनियन ऑफ एशिया के अध्यक्ष  अलमजॉन मुल्लएव, सिंगापुर सैम्बो महासंघ के अध्यक्ष, इंडोनेशिया सैम्बो संघ के अध्यक्ष क्रिसना बायु, चीन के कुई यूआन वांग, कोरिया के सैम्बो संघ के उपाध्यक्ष मियोउँग जुंग, इराक के मोखलेश हसन हैदर , अफगानिस्तान के शिर अली असाडी, उज्बेकिस्तान सैम्बो संघ के अध्यक्ष अलीशेर अलिमोव एवं अन्य देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया ।

यह प्रतियोगिता 12-16 सितंबर 2019 तक आयोजित हुई । इस उपलब्धि पर   भारतीय सैम्बो संघ के अध्यक्ष  भागीरथ लाल, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष सह बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद,  बिहार सैम्बो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह, बिहार सैम्बो संघ के महासचिव श्री विनय कुमार सिंह,  बिहार स्केट बोर्डिंग के सचिव बिजय कुमार, बिहार रोइंग संघ के सचिव शमीर सिंह   बिहार मलखंभ संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा,  सावंत कुमार रवि,   सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी है । सचिव श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही पदक विजेताओ  खिलाड़ियों एवं  कोच प्रबंधक को को सम्मानित किया जायेगा।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago