Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur b division leagues, Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar khel news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-मिराज क्रिकेट क्लब ने सनलाइट क्रिकेट क्लब को 6विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Bhaglpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को मिराज क्रिकेट क्लब कहलगांव ने सनलाइट क्रिकेट क्लब नारायणपुर को छह विकेट से पराजित कर दिया।
मिराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनलाइट क्रिकेट क्लब नारायणपुर की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 19 ओवर खेलकर 79 रनों पर ऑल आउट हो गई। अजहर ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। मिराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदित्य, दीपांकर व अभिमन्यु ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये। बादशाह, सौरभ व छोटू ने एक-एक विकेट चटकाए।
80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिराज क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी रन जुटा ली। टीम की ओर से बल्लेबाजी में रितिकेष ने 27, सिन्टू ने नाबाद 18, आदित्य ने 13 रनों की पारी खेली। सनलाइट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने तीन विकेट लिये। अबू तालिब ने एक विकेट लिया।
अंपायर की भूमिका शुभम और धर्मजय ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। शनिवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खरमनचक क्रिकेट क्लब बनाम कर्ण क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment