Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket districts leagues, Bihar cricket news, Bihar crickets, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, District units of Bihar cricket association
Khelbihar
सेमरॉक इंटरनेशनल स्कूल को हराकर जीवन पब्लिक स्कूल ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जीवन पब्लिक स्कूल ने सेमरॉक इंटरनेशनल स्कूल को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सेमरॉक की टीम ने 35 ओवर में158/9 का स्कोर बनाया।सेमरॉक के तरफ से बल्लेबाज समीर अख्तर ने 50,अभिनव ने 30 और शिवम रंजन ने 24 रन का योगदान दिया।जे पी एस के गेंदबाज उज्ज्वल ने 3 और अमित, आशुतोष, रतीश,आयुष कुमार तथा उत्तम ने 1-1 विकेट लिए।
159 रन के लक्ष्य को पीछा करने उतरी जे पी एस की टीम ने कप्तान और मैन ऑफ द मैच यूसुफ नदीम के शानदार नाबाद 93 और अपूर्व राज के 27 के बदौलत 32.5 ओवर में 161/7 रन बनाते हुए इस फाइनल मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया।सेमरॉक के गेंदबाज समीर अख्तर ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 3 जबकि शिवम रंजन ने 2 विकेट लिए।
शानदार बल्लेबाजी के लिए जे पी एस के यूसुफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स और एजाज स्पोर्ट्स के तरफ से संयुक्त रूप से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के वेदप्रकाश और मो कुदुस ने निभाया।स्कोरर की भूमिका कुमार आर्यन ने निभाया।कमेंटेटर का कार्य जाने-माने कमेंटेटर लिटिल गुरु के द्वारा किया गया।
विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ी/सदस्य/टीम स्टाफ/सभी प्रतिभागी टीम के टीम मैनेजर को एसोसिएशन और इस टूर्नामेंट के प्रायोजक के तरफ से ड्रेस, मेडल,ट्रैक सूट,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


ज्ञात हो कि 27 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को एजाज स्पोर्ट्स, जी के स्पोर्ट्स, विशाल स्पोर्ट्स, स्कूल यूनिफॉर्म सेंटर,यमी फूड्स,गैलेक्सी एजुकेशन पॉइंट, अनपूर्णा परिवार के तरफ से प्रायोजित किया गया।

विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि दिनेश व्यास(खेल प्रभारी,महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी),जीवन कुमार(डायरेक्टर, जीवन पब्लिक स्कूल)और ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव तथा अन्य पदाधिकारी महोदय के द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,प्रकाश रंजन,संजय कुमार टुन्ना,हरप्रीत सिंह”प्रिंस”,अनिल ठाकुर,कन्वेनर गुलाब खान,मो आलमगीर, आई टी इंचार्ज वरुण कुमार,संजीव कुमार, दिवाकर कुमार सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।



Post Comment