Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar khel news, Bihar sports news, East champarn district cricket association, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:शुभम के शानदार नाबाद शतक(110रन)जूलियन क्रिकेट क्लब।
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में जूलियन क्रिकेट क्लब ने मोतिहारी क्रिकेट क्लब को 72 रन से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर हुए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी जूलियन की टीम ने शुभम के शानदार नाबाद 110 रन और जयप्रकाश के 31 रन के बदौलत 25 ओवर में 182/4 का सकोर बनाया।मोतिहारी के गेंदबाज रवि और प्रियेश ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोतिहारी की टीम 21 ओवर में सिर्फ 110 रन पर ही सिमट गई।मोतिहारी के तरफ से अनुराग और बबलू ने 22-22 रन का योगदान दिया।जूलियन के गेंदबाज शुभम ने 3 और शाहिद ने 2 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शतकवीर शुभम को जी के स्पोर्ट्स के तरफ से दिया गया।मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीगण और सदस्यगण के अलावे खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।



Post Comment