Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Patna cricket, Patna cricket news, Patna district cricket association, Patna district junior division leagues, Patna khel news
Khelbihar
पटना जूनियर डिवीजन लीग:-रैनबो सीसी ने साधनापुरी सीसी को 7 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए पूल सी के मैच में रैनबो सीसी ने साधनापुरी सीसी को सात विकेट से हराया। मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में सांस्कृतिक क्लब और विद्यार्थी सीसी के बीच होना था पर तकनीकी कारणों से इसे रद्द कर दिया गया।
सीआईएसएफ ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में साधनापुरी सीसी की टीम ने टॉस जीता पर रैनबो सीसी के गेंदबाज रितिक और अंकुश की शानदार गेंदबाजी के आगे 14 ओवर में 67 रनों पर ऑल आउट हो गई। जवाब में रैनबो सीसी ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 68 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
पटना बिरयानी हाउस पटना सिटी की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रैनबो सीसी के रितिक (28 रन, तीन विकेट) को डॉ मुकेश कुमार सिंह ने प्रदान किया। लीग के कॉर्डिनेटर रुपक कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से कल से 1 मार्च तक सीआईएसएफ ग्राउंड अनीसाबाद पर कोई मैच नहीं आयोजित होगा।
संक्षिप्त स्कोर
साधना पुरी सीसी : 14 ओवर में 67 रन पर ऑल आउट हर्ष 14 रन, रौशन 8 रन, रितिक 3/31, अंकुश 3/26
रैनबो सीसी : 14 ओवर में तीन विकेट पर 68 रन, रितिक 28 रन, सचिन 14 रन, रौशन 2/29, हर्ष 1/5
कल का मैच
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर : शर्मा स्पोर्टिंग बनाम ट्रैम्फेंट सीसी



Post Comment