ऑस्ट्रेलिया के यह पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रेन के कैंसर से जूझ रहे हैं।देखे
Khelbihar.com
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर गेविन राबर्टसन ने खुलासा किया है कि वह ब्रेन के कैंसर से जूझ रहे हैं और जल्दी ही कीमो तथा रेडिएशन थेरेपी शुरू करेंगे. 53 साल के राबर्टसन को ग्लियोबास्टोमा हुआ है और 13 मई को गांठ निकालने के लिये उन्होंने आपरेशन कराया
अब वह 18 महीने तक रेडिएशन और कीमोथेरेपी करायेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के लिये चार टेस्ट और 13 वनडे खेल चुके इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ मेरा परिवार और मैं दोस्तों और शुभचिंतकों से मिल रहे प्यार और सहयोग से अभिभूत हैं. अब मैं आने वाली चुनौतियों का सामना करने को तैयार हूं .’’
Share News:

Post Comment