Loading Now
×

पूर्व पाक कप्तान ने कहा विराट जैसा बनना चाहते है पाक खिलाडी।

Khelbihar.com

लंदन| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा है कि उनके देश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह खेलना चाहते हैं और उनके जैसे फिट रहना पसंद करते हैं।

यूनिस ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कहा, “विराट कोहली को पाकिस्तान में बहुत मोहब्बत करते हैं। आज कई पाकिस्तानी खिलाड़ी कोहली जैसे खेलना चाहते हैं और उनके जैसे फिट रहना पसंद करते हैं। कई पाकिस्तानी खिलाड़ी कोहली जैसी बॉडी लैंग्वेज रखना चाहते हैं। एशिया कप में जब वह (कोहली) नहीं खेले थे तो स्टेडियम में ज्यादा दर्शक नहीं थे। विराट विश्व कप में टीम इंडिया के बड़े एक्स फैक्टर हैं।” 

इससे पहले कोहली ने दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर कहा था, “मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है। अगर आप खिलाड़ी से पूछेंगे तो यह बता पाना मुश्किल होता है कि वे कैसा महसूस करते हैं। हां, हम ऐसे मैचों को लेकर हमेशा रोमांचक और उत्साहित महसूस करते हैं।” 

उन्होंने कहा था, “हमारे लिए यह अन्य मैचों जैसा ही होता है, जिसे हमें जीतने की जरूरत होती है। हां, ऐसे मैचों में दबाव जरूर होता है क्योंकि स्टेडियम का वातावरण काफी मुश्किल होता है। लेकिन मैदान पर उतरते ही हमारे लिए यह सिर्फ एक क्रिकेट होता है।” 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment