Loading Now
×

हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना किशनगंज जिला बी डिविजन लीग चैंपियन

किशनगंज 20 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लिग का आज बी डिविजन का फाइनल मुकाबला हलीम चौक फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम स्ट्रांग क्रिकेट क्लब गाछपारा के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया।

जिसमें हलीम चौक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर पर सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए जिसमें जुलकरनैयन उर्फ अमन ने 55 गेंदों पर 81 रन एवं अफरोज ने 46 रनों का योगदान दिया वहीं स्ट्रांग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 2 विकेट मुबारक टू ने दो विकेट हासिल किए

153 रन का पीछा करने उतरी स्ट्रॉन्ग क्रिकेट क्लब( strong cricket club) 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी और 9 रनों से हार गई जिसमें संतोष ने 27 गेंदों में 37 रन रोहित ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए हलिम चोक की ओर से गेंदबाजी करते हुए जिसान 2 विकेट एवं शकील ने दो विकेट हासिल किए शानदार बल्लेबाजी करने वाले हलीम चौक के जुलकरनैयन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

इस मैच के अंपायर थे गणेश शाह एवं विजय शाह । विजेता टीम को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया वही उपविजेता टीम को समाजसेवी फैज हसन के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment