Loading Now
×

पटना सीनियर टीम से तीन खिलाडियों को किया गया बाहर:अजय शर्मा(सचिव पीडीसीए)

पटना 28 सितंबर: पटना जिला क्रिकेट संघ के
म सचिव अजय नारायण शर्मा ने बीते कल सोमवार को सीनियर खिलाडियों की चयनित लिस्ट जारी की थी जिसके बाद अन्य जिला संघो ने चयनित खिलाडियों पर आपत्ति जताई थी।

जिसके बाद पटना जिला की ओर सीनियर पुरुष टीम में रोहित राज, नटवर सिंह और दीवान रेहान खान का नाम हटा दिया गया है। सचिव अजय शर्मा ने आगे उन्होंने बताया कि भोजपुर के रोहित राज और वैशाली के नटवर सिंह को उनके मूल जिला संघ ने निलंबित कर दिया है।

इस संबंध में पीडीसीए को उनके मूल संघ से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसलिए उन्हें निलंबित मानते हुए उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। रेहान खान अब पीडीसीए में पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में कैमूर में अपना पंजीकरण कराया था। इसलिए उनका नाम भी हटा दिया गया है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment