Loading Now
×

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड टीम को लेकर कही बड़ी बात? देखे

दुबई 14 नवंबर: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी 20 विश्व कप 2021 फाइनल में न्यूजीलैंड टीम को लेकर कहा है की” न्यूजीलैंड टीम में हिम्मत और चरित्र दोनों है।

शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में बोलेत हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि यह विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का समय है। ऑस्ट्रेलिया एक महान राष्ट्र है, लेकिन कुछ समय के लिए उनके लिए कठिन समय रहा है, हालांकि वे एक महान क्रिकेट देश रहे हैं। न्यूज़ीलैंड में जितना हम TV पर देखते हैं उसकी तुलना में बहुत अधिक हिम्मत और चरित्र है।’

सौरव गांगुली ने आगे कहा, ‘उन्होंने कुछ महीने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी। यह एक छोटा देश है लेकिन इसमें बहुत सारा करेज है। मुझे लग रहा है कि यह वास्तव में न्यूजीलैंड का समय है।’ बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप स्टेज में भारत को हराया था वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में उसने इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।

Post Comment