Loading Now
×

बीसीसीआई भेज रहा बिहार टीम के चयन के लिए चयनकर्ता

पटना 21 नवंबर: बीसीसीआई बिहार क्रिकेट संघ के लिए क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए चेतन शर्मा “भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के अध्यक्ष” और अबे किरुविला सहित दो वरिष्ठ राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को भेज रहा है।

यह खबर सोसल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल है व चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी जानकारी अभी तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ओर से नही दी गई है।।

जबकि सूत्रों की माने तो ख़बर है कि बीसीसीआई ने बिहार क्रिकेट संघ को इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से दे दी हैं।

आपको मालूम हो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चयनित के सभी टीम पर हर बार सवाल या निशान साधा जाता है। आज अंडर-19 टीम कूच बिहार ट्रॉफी में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। पर इसकी खबर भी ऑफिसियल नही भेजा गया है।।

ऐसे में आस है कि विजय हज़ारे टीम का चयन सायद बीसीसीआई टीम के द्वारा भेजे जा रहे चयनकर्ताओं द्वारा चुनी जा सकती है। हालांकि खेलबिहार इसकी पुष्टि नही करता है। जल्द ही इस खबर की अपडेट दिया जाएगा।

 

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment