Loading Now
×

रूबन कप भोजपुर जिला लीग में स्टूडेंट इलेवन सीसी ब्लू रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से विजयी

भोजपुर 25 दिसंबर: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रूबन कप सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज स्टूडेंट xi क्रिकेट क्लब ब्लू और बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच सुबह महाराजा कॉलेज मैदान पर मैच खेला गयाl

आज मैच का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ एसके रूंगटा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया lटॉस जीता स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ब्लू के कप्तान वरूनराज ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियाl स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की शुरुआत बहुत अच्छी रही जब उनके कप्तान वरुण राज ने 50 रनों की शानदार पारी खेली शुभम ने 56 रनों का योगदान दिया जबकि संतोष ने 41 रनों की पारी खेलीl इस तरह पूरी टीम 215 रनों का स्कोर खड़ा कर पाईl बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से पंकज ने 4 और शिवम ने 2 विकेट प्राप्त किएl

215 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी बिहिया की टीम ने काफी संघर्ष किया लेकिन 7 रनों से अपना मैच गंवा बैठी l बिहिया की पूरी टीम 208 रनों पर सिमट गईl बिहिया की ओर से एक बार फिर अमर ने 70 रनों की शानदार पारी खेली जबकि विक्की ने 62 रनों का योगदान किया lगेंदबाजी करते हुए स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की ओर से विक्रम ने 3 और मनीष चौबे ने दो विकेट प्राप्त किए l

आज के मुख्य निर्णायक कुणाल कुमार और अमित कुमार जबकि स्कोरर की भूमिका में रत्नेश नंदन मौजूद रहेl इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट के मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का आगाज,उद्घाटन मुकाबले में शुभेंदु की शानदार गेंदबाजी से आजाद सीसी फुलपरास विजयी

Next post

मुजफ्फरपुर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीके स्टार को 138 रनों से रौंद कर यूथ स्टार सेमीफाइनल में

Post Comment