दरभंगा को हराकर नई दिल्ली डॉ मो.शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में
सारण 01 जनवरी: राजेंद्र स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ मो.शहाबुद्दीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी के सेमीफाइनल मुकाबला नई दिल्ली और दरभंगा के बीच खेला गया।।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा के अविनाश ने शानदार शतक 100 रन,रवि 64 रन बनाए जिससे कुल 187 रन बनाए ।गेंदबाजी में दिल्ली के रंजीत व अभिषेक को 1-1 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।दिल्ली के लिए विकास ने 72 रन,आशिक नाबाद 2य रन बनाए। गेंदबाजी में दरभंगा के सुजीत ने दो तथा अफान ने एक विकेट लिए।।
दिल्ली के कप्तान विकास को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सोहेल अब्बास थे। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बीसीए के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी,हिना साहब,विधायक अवध बिहारी चौधरी,हरिशंकर यादव और अदित्य वर्मा उपस्थित होंगे।
Share this content:



Post Comment