Loading Now
×

बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी 56 रनों से विजयी

मधेपुरा 01 जनवरी: मधेपुरा जिला के नेहालपट्टी के खेल मैदान पर नव वर्ष के शुभ अवसर पर आलोक कुमार के देखरेख में एकदिवसीय मैच खेला गया।

आज के मुख्य अतिथि थे जिला क्रिकेट संघ के युवा सचिव अमित कुमार आनंद एवं उप मुखिया मिथिलेश यादव दोनों संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। साथ ही दोनों टीम के खिलाड़ियों को नववर्ष का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

आज का मैच स्थानीय टीम नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब बनाम बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया ।नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण किया,निर्धारित 20 ओवर के मैच में बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी ने 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए, एकेडमी के बल्लेबाज अमरदीप आर्या 86 रन और अमृत राज 22 रन बनाए। नेहालपट्टी के गेंदबाज रणधीर ने तीन विकेट लिए, अक्षय और सत्यम ने दो-दो विकेट लिए ।

जवाब में खेलने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने सभी विकेट खोकर मात्र 122 रन ही बना पाई। नेहालपट्टी के बल्लेबाज रंजीत 26 रन और राशिद 24 रन बनाए। एकेडमी के गेंदबाज अमृत राज ने तीन विकेट लिए एवं रजनीश और केपी दो-दो विकेट लिए। यह मैच बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी ने 56 रन से जीत लिया।

आज के निर्णायक थे अमरनाथ पोदार एवं रंजीत मिश्रा थे। स्कोरर भावेश कुमार थे। मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य शशि भूषण यादव, प्रदीप यादव, आरजेडी प्रवक्ता आदित्य मिश्रा, अरविंद यादव, जय कृष्ण यादव, पवन कुमार, रंजीत राज, वार्ड सदस्य रंजित मिश्रा एवं ग्रामीण एवं समस्त खिलाड़ीगण मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 9 = ?