Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न

सारण 01 जनवरी: सारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आज जिला संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में रामराज चौक छपरा में सम्पन्न हुआ।।

कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में मुख्य रूप से सत्र 2021-22 के लीग मैच पर चर्चा हुई। जिसमे सारण जिला के बैनर तले गुरुकुल जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को राजेन्द्र स्टेडियम में खेला जाएगा।।

साथ ही सीनियर जिला क्रिकेट लीग के आगाज 28 जनवरी से शुरू होगा। इस बैठक में मुख्यरूप से अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,सचिव राजनीश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।।

इसकी जानकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने दी साथ ही खिलाड़ियो व जिला संघ के पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 2 = ?