Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में टॉउन क्रिकेट क्लब 9 विकेट से जीती

मधुबनी 03 जनवरी: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जयनगर हाई स्कूल के मैदान पर जिला लिग का पाँचवा मैच खेला गया ।

आज का टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी vs सदभावना क्रिकेट क्लब पंडौल के बीच खेला गया जिसमें सदभावना क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया उनका

ये निर्णय गलत साबित हुआ उनके बल्लेबाजों ने 21.5 ओवर में 10 विकेट खो कर 111 रन ही बना सकी। शुभम मिश्रा 34 नितिन चौधरी 19 मनीष यादव 10 वही टॉउन क्रिकेट क्लब मधुबनी के गेंदबाजों ने अरुण कुमार 4 विकेट सन्नी मिश्रा 2 विकेट प्रेम प्रियंक 2 विकेट ।

जवाब में टॉउन क्रिकेट क्लब मधुबनी बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 1 विकेट खो कर जीत को अपने नाम कर लिया। अभिनव शांडिल्य 46 संजय यादव 45 शेखर झा 16 टॉउन क्रिकेट क्लब मधुबनी के बॉलर अरुण कुमार 6.5 ओवर 10 रन देकर 4 विकेट को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड सम्मानित किया गया।

आज के मैच में मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पंकज राठौर पूर्व क्रिकेटर गुलाब साह जी पंकज कुमार ,मो0 सगीर अहमद,विकास विकास चंद्र जी निर्णायक की भूमिका में राजकुमार साह जी एवं संजीव कुमार सुमन जी उपस्थित थे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment